Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसा, बाइक सवार को इको कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर को बाइक सवार युवक स्याना की तरफ बहादुरगढ़ नहर की पटरी की ओर जा रहा था। तभी एक इको कार की साइड लगने से हादसा हो गया। बाइक सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहम्मद मिसवा (18) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इको कार सहित चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें