Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025 : हापुड़ एसपी के निरीक्षण में 9 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मिले गैर हाजिर, किया निलम्बित

Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025 प्रचलित है, जिसमें अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के किए लिए निरंतर मेला स्थल/घाटों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाते हैं।

एसपी ने बताया कि 1 नवंबर 2025 की रात्रि में मेला निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक किया गया तो 9 पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स से अनुपस्थित/गैर-हाजिर मिले। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मेला ड्यूटी/प्वाइंट्स से गैर-हाजिर 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है और उनकी रिपोर्ट सम्बन्धित जनपदों को भेजी गयी है।

निलम्बित पुलिसकर्मियों की सूची

1. उ0नि0 अशोक पाल, तैनाती थाना कोतवाली औरया जनपद औरेया

2. उ0नि0 सुदेश कुमार, तैनाती थाना गोविन्द नगर कमिश्नरेट कानपुर

3. मुख्य आरक्षी संदीप भाटी, तैनाती पुलिस लाइन जनपद मेरठ

4. मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र, तैनाती थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद

5. मुख्य आरक्षी अजीत सिंह, तैनाती पुलिस लाइन जनपद कानपुर नगर

6. आरक्षी सचिन गौतम, तैनाती थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर

7. आरक्षी आशीष कुमार, तैनाती थाना अलीगंज जनपद एटा

8. आरक्षी राहुल देव, तैनाती पुलिस लाइन मेरठ

9. महिला आरक्षी मिनी कुशवाह, तैनाती थाना लोहियानगर जनपद मेरठ

इन सभी पुलिसकर्मियों को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलम्बित किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें