Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : वॉलिंटियर्स ने किया घाट की साफ-सफाई का कार्य, दिल्ली से पधारे प्रमुख समाजसेवी विष्णु दत्त गुप्ता

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ऐतिहासिक व प्राचीन धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारी में रविवार को लोकभारती व स्वामी विवेकानंद विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में तरंग वॉलिंटियर्स ने घाट की साफ-सफाई का कार्य किया। घाट की सफाई करते हुए पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने कहा कि यह घाट गढ़मुक्तेश्वर के समकालीन ही नहीं पर उससे भी पुरातन घाट है। इस घाट पर ही कौरव पांडवों ने गुरु द्रोणाचार्य से शिक्षा प्राप्त की थी। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के अवसर पर एक बड़ा मेला भरता है, जिसकी व्यवस्थाएं यहां गंगा सभा प्रशासन के साथ मिलकर करती है।

तरंग वॉलिंटियर्स की कमान संभाल रहे गंगा सभा के उपाध्यक्ष महेश केवट ने कहा कि इस घाट पर अभी ठेकेदार के द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं कराई गई है। जो भी व्यवस्थाएं हो रही हैं, वह स्थानीय पुलिस के साथ गंगा सभा एवं तरंग वॉलिंटियर्स ही कर रहे हैं।

दिल्ली से पधारे प्रमुख समाजसेवी विष्णु दत्त गुप्ता ने सभी वॉलिंटियर्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सबके इस सेवा कार्य के परिणाम स्वरुप ही हम जैसे लोग यहां तक आते हैं। उन्होंने कहा कि यह घाट अत्यंत ही धार्मिक भाव के साथ एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। यहां जो अलौकिक तरंगे मां को शांति प्रदान करती है, वह अन्य कहीं भी नहीं करती हैं।

इस अवसर पर बादल गौतम, कर्मपाल, रोहित सैनी, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील लोधी सहित आने को तरंग वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें