Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

New Delhi : महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट, हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

New Delhi (संजय दुबे) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है और दुनियां भर में सनसनी फैला दी है। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से तीन हार के बाद उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत ने उम्मीदों को नया जीवन दिया और अब टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर विजेता बनने की प्रबल दावेदार बन गई है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल में आक्रामक खेल दिखाया और 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लीचफील्ड (119), एलिस पेरी (77), और गार्डनर (63) की बेहतरीन पारियों ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, दीप्ति शर्मा और श्री चरनी ने 2-2 विकेट लेकर रन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जेमिमा और हरमनप्रीत की जोड़ी ने रचा इतिहास

338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों ओपनर 59 रन पर आउट हो गए। स्मृति मंधाना से उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिक्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। जेमिमा ने नाबाद 127 रन की पारी खेली, जो सालों तक याद रखी जाएगी।

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

इस जीत के साथ, भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने के लिए तैयार है। 2017 के महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट में भी हरमनप्रीत कौर ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। अब देखना होगा कि इस बार टीम इंडिया अपना पहला विश्व कप खिताब जीत पाती है या नहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें