Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : वृंदावन में यमुना की सफाई और कुंडों के पुनरुद्धार के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Mathura News : मथुरा और वृंदावन में यमुना नदी की सफाई, दो प्रमुख घाटों के निकट ‘लिविंग वाटर साइकिल बिल्डिंग’ के निर्माण और दो ऐतिहासिक कुंडों को पुनर्जीवित करने के लिए बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग ने गुरुग्राम स्थित लिविंग पीस फाउंडेशन के साथ किया है।

इस परियोजना के तहत, फाउंडेशन द्वारा मथुरा के विश्राम घाट और वृंदावन में देवराह बाबा घाट के निकट यमुना के ठोस अपशिष्ट और जल प्रदूषण के शैक्षिक प्रचार-प्रसार हेतु ‘लिविंग वाटर साइकिल बिल्डिंग’ का निर्माण किया जाएगा। यह एक स्व-वित्त पोषित परियोजना होगी, जिसके लिए फाउंडेशन स्वयं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड जुटाएगा। इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन गोकुल में पतित पावन कुंड और बलदेव के अंतर्गत बंदी आनंदी कुंड के पुनरुद्धार का कार्य भी करेगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित बैठक के दौरान, फाउंडेशन ने जिलाधिकारी के समक्ष यमुना जल प्रदूषण निवारण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया। एमओयू के बाद जल्द ही परियोजना का सर्वे और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी, और 2026 में इस महत्वपूर्ण कार्य पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह सहित कई संबंधित विभागों के अधिकारी और पर्यावरण विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें