Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : मथुरा में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिया एकता का संदेश

Mathura News : मथुरा में देश के पूर्व गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर, जिसे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, मथुरा में शुक्रवार को भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग और प्रशासन दोनों ने अलग-अलग स्थानों से एकता रैलियां निकालीं, जिनमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

प्रशासनिक रैली को कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रशासन द्वारा सेठ बी एन पोद्दार इंटर कॉलेज से आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कॉलेज से शुरू होकर टैंक चौराहा, मच्छी फाटक पुल के नीचे से होते हुए धौली प्याऊ तिराहा के रास्ते रेलवे ग्राउंड स्थित ‘ब्रज-रज उत्सव’ कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।
रैली शुरू करने से पहले, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरण प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पुलिस विभाग ने भी किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
पुलिस विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन पुलिस लाइन पर किया गया। यहां एसएसपी श्लोक कुमार और सीओ सिटी आशना चौधरी ने रैली को रवाना किया। पुलिस कर्मी और पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर एकता का संदेश देते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल का एकता और अखंडता का सपना अब साकार हो रहा है, और देश ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें