Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़, थाने का हिस्ट्रीशीटर है अबुजर, हाथ जोड़कर माफ़ी गिड़गिड़ाया आरोपी

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र पुलिस की पलवाड़ा से बहादुरगढ़ मार्ग पर रजवाहे के पास देर रात 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली से बदमाश घायल हो गया। घायल को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि देर रात को थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक अपनी टीम के साथ पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर रजवाहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने बचाव में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान बदमाश हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता हुआ नजर आया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव के रहने वाले अबुजर के रूप में हुई है। जिस पर 20 हजार रुपये का इनामी घोषित हैं। उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी थाने से हिस्ट्रीशीटर आरोपी भी है और वह गंभीर अपराध में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपित को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें