Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिम्स में फिजियोथेरेपी उपकरण और डेक्सा स्कैन मशीन का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिम्स में फिजियोथेरेपी उपकरण और डेक्सा स्कैन मशीन का उद्घाटन
कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से फिजियोथेरेपी उपकरण और डेक्सा स्कैन मशीन का उद्घाटन किया गया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से फिजियोथेरेपी उपकरण और डेक्सा स्कैन मशीन का उद्घाटन किया गया। यह पहल एचसीएल फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत की गई है। चिकित्सकों के अनुसार इस पहल के तहत हर वर्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 30 हजार से अधिक मरीजों को लाभ होगा।
जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एचसीएल फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर यू के सहयोग से फिजियोथेरेपी उपकरण और डेक्सा स्कैन मशीन का उद्घाटन होने से अस्पताल में मरीजों को ओर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन मशीनों के माध्यम से मरीजों को गहरे ऊतकों के उपचार और दर्द से राहत, सूजन के प्रबंधन और रक्त परिसंचरण में सुधार, तंत्रिका और मस्कुलोस्केलेटल पुनर्वास आदि स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। वहीं, डेक्सा स्कैन मशीन जो हड्डियों के घनत्व और क्षति को मापने और उनसे जुड़ी बीमारियों की सटीक जांच में सहायक होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई। जिम्स के सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डीन (अकादमिक) डॉ. रंभा पाठक, एचसीएल समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव घोष, डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) के अध्यक्ष डॉ. रजत जैन, अस्पताल प्रशासक डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. पल्लवी मेहरा, एमएस डॉ. बृज मोहन आदि मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें