Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

New Delh : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने सौरभ भारद्वाज पर लगाए आरोप

New Delhi : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की हार की हताशा एवं राजनीतिक कुंठा इतनी बढ़ गई है कि वह बेमतलब सोशल मीडिया पोस्ट कर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने आज सुबह सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर दावा किया कि उनके खुलासे के दबाव में आज प्रधान मंत्री छठ पूजा करने नहीं आये। जिसके जवाब में दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने एक्स पर जवाबी पोस्ट डाल कर पूछा कि सौरभ भारद्वाज जी मुंगेरीलाल का नाम तो सुना होगा? क्यों मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देखते रहते हो, खुद ही कहते हो प्रधान मंत्री आयेंगे, खुद ही कह देते हो मेरे दबाव में नहीं आये।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि सौरभ भारद्वाज बतायें कि भाजपा ने कब घोषणा की कि प्रधान मंत्री या अन्य कोई केन्द्रीय नेता छठ पूजा में आयेंगे। वो कह रहे हैं कि समाचार पत्र एवं टी.वी. में आया कि प्रधान मंत्री आयेंगे। प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज खुद मंत्री रहे हैं, दस साल उनकी पार्टी की सरकार रही पर आश्चर्यजनक है कि उनको इतनी भी प्रशासनिक समझ नहीं कि प्रधानमंत्री या अन्य मुख्य मंत्री के कार्यक्रम समाचार चैनल या अखबार की घोषणा से तय नहीं होते उनकी घोषणा स्थानिय सरकार या पार्टी स्तर पर होती है और दोनों ने कोई घोषणा नहीं की थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें