Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Hapur News : हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को एनएच-09 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक गुरुग्राम में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे और दीपावली की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान जिला शाहजहांपुर के गांव रतुली निवासी अशोक (25 वर्ष) और पड़ोस के गांव के अंकित (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम में डिलीवरी ब्वॉय थे और 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने अपने गांव आए थे। रविवार तड़के दोनों एक बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम वापस जा रहे थे, तभी एनएच-09 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास यह हादसा हुआ।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अंकित को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। मेरठ में उपचार के दौरान अंकित ने भी दम तोड़ दिया। अशोक अपने पीछे पत्नी छाया और दो बेटियों आस्था व अलका को छोड़ गए हैं। वहीं, अंकित के परिवार में पत्नी पूनम, बेटा निखिल और बेटी दुर्गा हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक छा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस हादसा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें