राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में वायरल हुआ वीडियो, थ्री व्हीलर चालक ने यातायात नियमों की करी अनदेखी

Hapur News : हापुड़ में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुराने हाईवे दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर एक थ्री व्हीलर के पीछे युवक लटका हुआ नजर आ रहा है और सफर कर रहा है। थ्रीव्हीलर चालक ने यात्री को पीछे खड़ा कर यात्रा कराई , जो यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने जैसा है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार वीडियो थाना सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे के सिखेड़ा के पास का बताया जा रहा है। जहां थ्री व्हीलर हापुड़ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर की ओर सवारी लेकर जा रहा था। सवारी अधिक होने के बाद एक युवक को चालक ने पीछे साइड में खड़ा कर दिया और थ्री व्हीलर को दौड़ा दिया।

यातायात प्रभारी निरीक्षक छविराम ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चालकों को जागरूक किया जाता है, लेकिन कुछ चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button