Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में तहसील चौराहे पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे के पास शुक्रवार सुबह चार युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में तीन युवकों ने एक युवक को तहसील चौराहे के पास बीच सड़क पर पकड़ रखा है। जबकि एक युवक बेरहमी युवक को थप्पड़ मारते दिख रहा है। वायरल वीडियो शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में चारों युवक बीच सड़क के बीच पकड़कर बाल खींचकर एक युवक को जमकर पीट रहे हैं।

इतना ही नहीं चारों युवक पीटते हुए युवक को थाने में बंद कराने की धमकी भी दे रहे हैं। चारों आरोपी युवक को किस कारण से पीट रहे हैं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें