Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

CDS General Anil Chauha: CDS अनिल चौहान बोले- बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी

CDS General Anil Chauha: CDS अनिल चौहान बोले- बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज भारत को भविष्य में परमाणु हथियारों और जैविक खतरों के साथ रेडियोलॉजिकल कंटेमिनेशन से होने वाले खतरों के खिलाफ तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के 100वें स्थापना दिवस समारोह में आयोजित वैज्ञानिक सत्र को संबोधित करते हुए सीडीएस चौहान ने कोविड महामारी के बाद के युग में बायो-खतरों की संभावना बढ़ने का हवाला दिया और इसके खिलाफ सुरक्षा तैयारियों की अपील की।

जनरल चौहान ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को गहन यात्राओं और चुनौतियों के दौर से गुजारने के साथ ही जैविक खतरों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य में मानव-निर्मित, आकस्मिक या प्राकृतिक कारणों से जैविक खतरे बढ़ सकते हैं, जिनसे बचाव और संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए अलग-अलग ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की आवश्यकता होगी।

सीडीएस ने परमाणु खतरों और रेडियोलॉजिकल तैयारियों के महत्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेगा। हालांकि, हमारे संदर्भ में परमाणु हथियारों के वास्तविक इस्तेमाल की संभावना कम है, लेकिन इसे सुरक्षा रणनीति में शामिल करना आवश्यक और समझदारीपूर्ण है।

जनरल अनिल चौहान ने वैज्ञानिक सत्र के दौरान बायो-खतरों और रेडियोलॉजिकल खतरों के प्रति सतर्कता, प्रशिक्षण और तैयारियों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए सभी सुरक्षा अंगों और स्वास्थ्य सेवाओं को तैयार रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें