Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के आरोपी ताजीम का पुलिस ने किया एनकाउंटर, अबतक 73 उपद्रवियों को भेजा जेल

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के आरोपी ताजीम का पुलिस ने किया एनकाउंटर, अबतक 73 उपद्रवियों को भेजा जेल

बरेली में बीते दिनों आई “आई लव मोहम्मद” विवाद के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस की तरफ से लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने वाले गौ तस्कर ताजीम को एनकाउंटर में दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इस हिंसा के सिलसिले में मौलाना तौकीर समेत अब तक कुल 73 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बरेली एसपी मानुष पारीक ने बताया कि ताजीम पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुका है और गौ तस्करी में सक्रिय था। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

एसपी ने आगे बताया कि 26 सितंबर की हिंसा के सिलसिले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसा में शामिल कई लोग फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ताजीम और अन्य गिरफ्तार किए गए उपद्रवी इस मामले में पूरी तरह जिम्मेदार हैं और उनकी गिरफ्तारी से इलाके में शांति बहाल करने में मदद मिलेगी।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें