Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मेजबानी के लिए तैयार ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मेजबानी के लिए तैयार ग्रेटर नोएडा
आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मेजबानी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जोर-शोर से तैयारी में जुटा है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। आगामी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मेजबानी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जोर-शोर से तैयारी में जुटा है। साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ग्रीनरी, लाइटिंग व्यवस्था आदि कार्य कराए जा रहे हैं।
दरअसल इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें 2500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई देशों के राजनयिक व अति विशिष्ट अतिथि भी यहां आएंगे। इस बार के ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है। ट्रेड शो में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना स्वास्थ्य उद्यान व अन्य संबंधित विभागों को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के सभी संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक्सपो मार्ट के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग स्थल तक की सड़क को चौड़ा दिया गया है। सेंट्रल वर्ज पर प्रोटक्शन वॉल बना दी गई है। नासा गोलचक्कर की सड़क का पहले ही चार लेन का कर दिया गया है। नासा पार्किंग में 8000 वाहनों के पार्किंग का इंतजाम किया गया है। लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास 45 सीसीटीवी कैमरे से पैनी नजर रखी जाएगी। इसके लिए नासा पार्किंग गोलचक्कर और एक्सपो मार्ट के चारों तरफ प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया भी जाएगा, जहां से हर पल निगरानी की जाएगी। इसकी मदद से पार्किंग स्थल, वाहनों की आवाजाही सहित अन्य गतिविधियों की बराबर निगरानी की जाएगी। लगभग 15 डार्क स्पॉट चिन्हित किए गए हैं यहां पर लाइटें लगाई जा रही है। साथ ही आगंतुकों को ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं। इसकी अतिरिक्त बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, उनको रिपेयर किया जा रहा है। सेंट्रल वर्ज को पेंट करके चमकाया जा रहा है। हरियालीऔर साफ-सफाई को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें