Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

Hapur News : हापुड़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे स्थित सुल्तानपुर फ्लाईओवर पर दिल्ली जा रहे एक कैंटर में पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे एक चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक रिजवान को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं कैंटर में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटरों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसा पीछे से टक्कर मारने वाले चालक की लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें