Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल : 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए जनभागीदारी का आह्वान

Hapur News : उत्तर प्रदेश सरकार ने 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए जनभागीदारी आधारित एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना के तहत नागरिकों से विकास संबंधी सुझाव मांगे जा रहे हैं। हापुड़ के नागरिक भी अपने सुझाव दे सकेंगे।

हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बताया कि इसके लिए एक विशेष पोर्टल बनाया गया है। नागरिक बारकोड स्कैन कर मोबाइल नंबर से ओटीपी के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं और अपना नाम, जनपद, जेंडर और उम्र दर्ज करके 150 शब्दों में अपने सुझाव दे सकते हैं।

यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार जैसे क्षेत्रों में नागरिकों के विचारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ेगी। सरकार श्रेष्ठ सुझाव देने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित करेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने हापुड़ के नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस अभियान में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल प्रदेश के विकास को नई दिशा देगी बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी मजबूत करेगी। जनता की सक्रिय भागीदारी से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें