Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबितNoida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायलNoida Diwali Temple Decorations: दीपावली पर नोएडा के मंदिर फूलों और रंगीन लाइटों से सजे, विशेष पूजा की तैयारी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मिलावट का खेल उजागर, 18 मामलों में 3.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

Hapur News : हापुड़ में खाद्य आपूर्ति एवं औषधि विभाग के द्वारा लिए गए दूध, दही और पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों में मिलावट मिली है। एडीएम न्यायालय में 18 मामलों में वादों का निस्तारण करते हुए अब 3.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें वह प्रतिष्ठान भी शामिल है, जिसका घेवर खाकर हापुड़ और मेरठ के 40 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जून, जुलाई और अगस्त में छापा मारकर नमूने लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद एडीएम न्यायालय में संबंधित के विरुद्ध वाद दायर किए गए। इस मामले में अब जुर्माने की कार्रवाई हुई है।

जुर्माना लगाने वालों में बंसल डेयरी पर 20 हजार, शिवा फूड कोर्ट पर 20 हजार, धर्म प्रकाश गुप्ता पर 25 हजार, रतनलाल स्वीट्स पर 25 हजार, दयाचंद पर 20 हजार, राजेश मिष्ठान भंडार पर 20 हजार, विनोद मधुबन बड़ा पर 20 हजार, अल शान चिकन महल फैमिली रेस्तरां पर 25 हजार, इस्तेकार पर 25 हजार और जाकिर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा पिलखुवा में शांति किराना स्टोर पर 25 हजार, मुनेंद्र पर 25 हजार, अंकुर मावी पर 25 हजार, बिस्मिल्लाह ढाबा पर 25 हजार, न्यू सूरी स्वीट्स पर 10 हजार और सचिन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें