Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Hapur News : धौलाना थाना क्षेत्र के निधावली नहर में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिला। तेज गर्मी के कारण नहर में नहा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

ग्रामीणों ने शव पर चोटों के निशान होने का दावा किया, जिससे हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में शव पर चोटों के निशान दिखाई दिए, जिससे यह संदेह गहरा गया कि युवक की हत्या कर शव को पहचान मिटाने के लिए नहर में डाला गया हो। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है और शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है।

शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचित किया गया है। शव मिलने की खबर फैलते ही निधावली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि शव पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई और फिर शव को नहर में फेंक दिया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें