Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा युवक, जान की परवाह किए बिना गंगा में कूदकर नाविकों ने बचाई जान

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में अस्थियां विसर्जन करने के लिए आये लोगों में से एक युवक गंगा स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद दो नाविक मौके पर पहुंचे और उसको बचा गंगा से बाहर निकाला।

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे अस्थियां विसर्जन करने के लिए कुछ लोग ब्रजघाट आए थे, इनमें से एक युवक स्नान कर रहा था, तभी वह स्नान करते हुए गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद नाविक सौराज और उसके साथी ने शोर मचा दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना ही गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद डूबते हुए युवक को सहारा देकर बचा लिया और गंगा से बाहर निकाला।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि युवक का नाम सुमित (30) है, जो की अस्थियां विसर्जन करने आए परिवार के लोगों के साथ दिल्ली से आया था। चौकी इंचार्ज ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गंगा जी में घाट के पास ही स्नान करें।

नाविकों की तत्परता और बहादुरी से युवक की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें नाविकों की बहादुरी और मानवता की मिसाल दिखाई दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें