Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

उत्तर प्रदेश : डग्गामार वाहन रोकने के लिए रोडवेज ने सभाली कमान, डंडा लेकर बैठे अधिकारी

Hapur News : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने डग्गामार वाहनों से हो रहे प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व नुकसान को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। एआरएम हेमंत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ डिपो के सामने डग्गामार वाहनों को सवारी बिठाने से रोकते हुए कार्रवाई की।

नगर से मेरठ और अन्य स्थानों के लिए प्रतिदिन 60 से अधिक वाहन संचालित होते हैं, जिनमें से कई वाहन पुलिस चौकी के पास ही सवारियों को बैठाकर चल जाते हैं। निगम के अनुसार, ऐसे वाहनों की वजह से विभाग को प्रतिदिन करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

हेमंत मिश्रा ने बताया कि गढ़ नगर रोडवेज डिपो के पास कुल 148 बसें हैं, जिनमें से 110 बसों का प्रतिदिन संचालन होता है। ये बसें विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन लगभग 350 फेरे लगाती हैं। डग्गामार वाहन डिपो के सामने सवारियों को बिठाकर निगम की बसों की कमाई में बाधा डाल रहे थे।

मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को पत्राचार कर डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं मिला। इसलिए उनकी टीम को स्वयं नियंत्रण संभालना पड़ा।

गढ़-स्याना पुलिस चौकी के पास संचालित कई डग्गामार वाहन मेरठ, गजरौला, हापुड़ और अन्य स्थानों के लिए सवारी ले जाते हैं। ये वाहन तय मानक से अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर कराते हैं, जिससे न केवल निगम को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

निगम अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि केवल अधिकृत रोडवेज बसों का उपयोग करें और डग्गामार वाहनों से दूरी बनाए रखें। हेमंत मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान निगम की आय बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें