Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छात्रा दिल्ली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। रविवार की सुबह उसकी मां काम पर गई थी, तभी छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। मां ने जब बेटी की मौत की सूचना सुनी, तो वह तुरंत घर पहुंची और बेटी का शव देखकर बेसुध हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के पिता की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी और उसके दो छोटे भाई हैं।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें