Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने कार में लगाई आग

Hapur News : हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में स्कॉर्पियों कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, लेकिन इसी बीच उपद्रवियों ने कार को आग लगा दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कार सवार ने शराब का सेवन किया था और गलत तरीके से वाहन चलाकर हादसा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और मामला शांत करा दिया। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गांव का माहौल शांत है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने शराब का ठेका हटवाने और कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और तहसीलदार, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

इस्लामुद्दीन की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें