Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, 162 जोड़ों ने लिए सात फेरेHapur News : हापुड़ ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते VDO धरा गयाHapur News : हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच क्विंटल क्रीम नष्टLucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापस

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पीईटी परीक्षा के दौरान जाम से लोगों को हुई परेशानी, जाने कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Hapur News : हापुड़ जिले के 15 केंद्रों पर शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कड़े प्रबंधों के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के बाद सड़कों पर जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 14688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10442 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4246 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की आपाधापी के कारण शहर की सड़कों पर दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज, दीवान पब्लिक स्कूल और श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के बाहर परीक्षा समाप्त होने पर आधा घंटे तक जाम की स्थिति रही।

पुलिस ने जल्दी ही स्थिति को संभालकर सामान्य किया। अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा पर हेल्प डेस्क बनाई गई थी और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए क्यूआर कोड लगाए गए थे।

रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए थे और निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें