Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव की ग्रीन बेल्ट में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव की ग्रीन बेल्ट में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव की ग्रीन बेल्ट में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मोरना निवासी गोपाल कार्की के रूप में हुई है। 55 वर्षीय गोपाल 12 दिन पहले गुरुग्राम से मोरना आया था। उसका छोटा भाई अर्जुन मोरना गांव में परिवार के साथ रहता है। गोपाल भाई के साथ ही रह रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक गोपाल शराब पीने का आदी था और बुधवार सुबह भी उसने शराब का सेवन किया था। सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है,वहीं स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटनास्थल की ओर से गुजरने वाले एक राहगीर ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। इस दौरान भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *