Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

32 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर लगा बैन

बिक्री के अलावा आपूर्ति और निर्माण पर भी रोक लगा दी गई है। लोगों से अपील की गई है इन दवाओं को नहीं खरीदे।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से लिए गए नमूनों की जांच में मिलावटी और नकली होने का पता चला। ये दवाएं अलग-अलग कंपनियों की है।

अमर सैनी

नोएडा: जिले में 32 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर लगा बैन लगा दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों ने की है। 32 आयुर्वेदिक दवाओं में
ऑर्थोनिल, योगी केयर, झंडू लालिमा, हाइपावर मूसली, हेपलिव और लिव-52 सीरप शामिल है। बताया जा रहा है कि इन दवाओं में मिलावट का पता चलने पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से लिए गए नमूनों की जांच में मिलावटी और नकली होने का पता चला। ये दवाएं अलग-अलग कंपनियों की है। इसके बिक्री के अलावा आपूर्ति और निर्माण पर भी रोक लगा दी गई है। लोगों से अपील की गई है इन दवाओं को नहीं खरीदे। इसकी बिक्री करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया, इन दवाओं के नमूने जुलाई और अगस्त 2023 में लिए गए थे। जांच रिपोर्ट मार्च 2023 में आई है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मिलावट के मामले में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में एक निर्देश आने की उम्मीद है।जांच में पता चला है कि विश्वास गुड़ हेल्थ कैप्सूल, पेननिल चूर्ण, एज फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकान गोल्ड कैप्सूल, डाइबिंट शुगर केयर टैबलेट, हाइपावर मूसली कैप्सूल, डाइबियोग केयर, झंडू लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरीफायर हेल्थ गुड़ सीरप, हेपलिव डीएस सीरप, सिस्टोन सीरप, बायना प्लस ऑयल, वातारिन ऑयल, लिव-52 टैबलेट, न्यू रिविल और बोस्टा एमआर टैबलेट में मिलावट है। जांच में पता चला है कि ज्वाला दाद, रूमो प्रवाही, सुदरी कल्प सीरप, त्रयोदशांग गुग्गुल , वेदांतक वटी, एसीन्यूट्रा लिक्विड , आंवला चूर्ण , सुपर सोनिक कैप्सूल, बोस्टा 400 टैबलेट और बायना प्लस कैप्सूल नकली हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *