Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

झांसी में निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

झांसी में निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

बुन्देलखंड के झांसी में गुजरात के सूरत से यूपी के गोंडा जा रही सवारियों से भरी डबल डेकर लग्जरी बस आधी रात को पलट गई। जिससे उसमें सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। बस में सवार अधिकांश सावरिया सूरत से यूपी के गोंडा जा रही थी। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर तीव्र मोड़ है। मोड़ पर तेज गति बस को चालक संभाल नहीं पाया, इतना ही नहीं मानक से अधिक सवारियां सवार थीं। उन्होंने बताया कि हालांकि डबल डेकर बस की दुर्घटना हुई है लेकिन सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने बताया कि दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं । यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *