Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

मोदी का वादा है अब देश के चारों कौनों में दौड़ेंगी बुलेट ट्रेन : ज्ञानचंद गुप्ता

 

चंडीगढ़ 15 अप्रैल( कोमल रमोला ) हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना ही मोदी का मिशन है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है। मोदी की गारंटी को आधार बनाकर अगले पांच साल क्या करना है, इसकी योजना संकल्प पत्र में है। श्री गुप्ता ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन, आयुष्मान भारत योजना की सुविधा, जनधन अकाउंट के ज़रिए भ्रष्टाचार पर अंकुश, चार करोड़ ग़रीबों को घर, किसानों को सम्मान निधि जैसी योजनाएं मोदी की गारंटी हैं और यह आगे भी जारी रहेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की अगले पांच सालों में देश के हर कौने में बुलेट ट्रेन चलाने का भी संकल्प है। इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।
पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान बोलते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का भाव भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 15 लाख सुझावों पर विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया संकल्प पत्र 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। पीएम मोदी ने गरीब, युवा, महिला और किसान को चार स्तंभ मानते हुए उनके विकास पर लक्ष्य किया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि संकल्प पत्र में मोदी ने गरीबों के लिए चलाई गई राशन योजना को 2029 तक बढ़ा दिया है। 70 साल का बुजुर्ग चाहे वह किसी भी वर्ग का हो उसके 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार नारी की गरिमा और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने फसलों की एमएसपी में वृद्धि और किसान सम्मान निधि योजना जारी रखने का भी वादा किया है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। भाजपा सरकार सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। संकल्प पत्र में मोदी ने देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाने का संकल्प लिया है जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना।
श्री गुप्ता ने बताया कि दस सालों में 4 करोड़ घर बनाकर गरीबों को दिए जा चुके हैं और अगले पांच सालों में 3 करोड़ और घर देने का वादा है। योग्य युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार ने पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया है जिसे लागू किया जाएगा।
संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी दी है। वर्ल्डक्लास रेलवे स्टेशन, नई वन्दे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों को और ज्यादा संख्या में चलाना तथा यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग लिस्ट को खत्म करने भी गारंटी दी है। अगले पांच सालों में नए एयरपोर्ट, हाईवे, मेट्रो, वॉटर मेट्रो के विस्तार की योजना है। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का मोदी सरकार का वादा है। मोदी सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य पूरा कर लिया है और अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक डबल इंजन सरकार ने सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं। अब पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *