Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

19 अंडरपास सीसीटीवी कैमरे से होंगे लैस

- कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
- कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

अमर सैनी

नोएडा।शहर में बढ़ती छिनैती और लूट की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अब पूरे शहर को सीसीटीवी से लेस किया जाएगा। साथ ही नोएडा के सभी 19 अंडरपास आने वाले समय में कैमरों की निगरानी में होंगे। कैमरे लग जाने से जहां अंडरपास में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो जाएगी। वहीं जाम लगने पर पुलिस को तुरंत पता चल जाएगा। इससे जल्द जाम खुलने पर लोगों को राहत मिलेगी। नोएडा अथॉरिटी और पुलिस ने मिलकर इसका प्लान बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, अंडरपास में कैमरे लगवाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि अगले महीने से कैमरे लगने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो जाएगा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर करीब 10 अंडरपास हैं जिनमें सेक्टर-96, 127, 98, 108, 135, 137, 145, 147, 150 और एक्सपोमार्ट अंडरपास है। इनके अलावा शहर के आंतरिक हिस्सेमें 9 अंडरपास हैं जिनमें सेक्टर-3 रजनीगंधा, 18, 37, 94, 71, 60, सिटी सेंटर, एनटीपीसी व बहलोलपुर अंडरपास शामिल हैं। अभी इनमेंसेएक भी अंडरपास में कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि सुरक्षा की दृष्टि सेसंबंधित सभी अंडरपास में कैमरे लगे होने बेहद जरूरी हैं। कैमरे लगवाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया हैकि सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद इनको आईएसटीएमएस सर्वर से भी जोड़ा जाए ताकि कंट्रोल रूम से 24 घंटे नजर रखी जा सके।

होगा बेहतर लाइटिंग सिस्टम

आपको बता दें कि सिग्नेचर ब्रिज पर कैमरे लगने की प्रक्रिया चल रही पर्थला सिग्नेचर ब्रिज और उसके नीचे भी करीब दस कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके अलावा एफएनजी पर छिजारसी, बहलोलपुर और अन्य कुछ जगहों पर कैमरे लगने हैं। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यातायात पुलिस के इस प्रस्ताव पर प्राधिकरण एक निजी एजेंसी से सर्वे भी करा रहा है। ऐसे में सभी 19 अंडरपास में बेहतर लाइटिंग सिस्टम की जरूरत है। प्राधिकरण को लिखे पत्र में सभी अंडरपास में बिजली की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कहा है।

2500 कैमरों से रखी जाएगी, सेफ सिटी परियोजना

आने वाले समय में सेफ सिटी के तहत भी शहर के बाजार, स्कूल और अन्य करीब 550 स्थानों पर करीब 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने प्रस्तावित हैं। ये कैमरे किसी भी शख्स के चेहरे को आसानी से कैद कर सकेंगे। ऐसे में वारदात कर बदमाशों के लिए छिपना आसान नहीं होगा। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही सेफ सिटी परियोजना के लिए कैमरे लगाने को टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *