Noida Crime: नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, कॉम्बिंग में दूसरा पकड़ा गया

नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में 2 बदमाश अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, कॉम्बिंग में दूसरा पकड़ा गया

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा पुलिस की चेन व मोबाइल स्नेचरों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को गोली लगी। दूसरें को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। इन पर 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फॉयर किया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश जमीन पर गिर गया। घायल बदमाश की पहचान लक्की उर्फ गोविन्दा पुत्र सुमेर सिंह निवासी ग्राम महोबा कला हुई।

घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश का दूसरा साथी विशाल पुत्र निपिन निवासी ग्राम बरौला वहां से भाग गया। जिसके कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी से 03 मोबाइल फोन व चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे बरामद की गई है। दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। ये दोनों घरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मैट्रो स्टेशन आदि से मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी करते है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश लक्की उर्फ गोविन्दा पर लूट और चोरी के 8 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। दोनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img