दिल्ली

10th All Media Council Awards 2026: डॉ. महिपाल सिंह को ‘भारत चिकित्सा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया

10th All Media Council Awards 2026: डॉ. महिपाल सिंह को ‘भारत चिकित्सा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नई दिल्ली में आयोजित 10th ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026 समारोह में फिजियोथेरेपिस्ट एवं फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह को समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘भारत चिकित्सा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री Murli Manohar Joshi रहे। समारोह के दौरान डॉ. महिपाल सिंह और फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को फाउंडेशन की इन-हाउस मैगज़ीन ‘होराइज़न’ और बच्चों द्वारा तैयार किया गया इन-हाउस समाचार पत्र ‘Winsome Times’ भेंट किया।

इस खास अवसर को फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने गर्व और सम्मान का पल बताया। संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए समाचार पत्र और फाउंडेशन की गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रस्तुत करना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा।

समारोह में आयोजकों ने डॉ. महिपाल सिंह के सामाजिक कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. महिपाल सिंह लंबे समय से दिव्यांगजनों, जरूरतमंद बच्चों और समाज के वंचित वर्गों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

आयोजकों ने यह भी कहा कि फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की पहलें समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। संस्था द्वारा शिक्षा, पुनर्वास और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं और ऐसी पहलें देशभर में बढ़नी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों ने भी फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। समारोह में सामाजिक सेवा, शिक्षा, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button