Pune Rape Case: पुणे बस रेप केस में आरोपी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित, तलाश में जुटी 13 टीमें

Pune Rape Case: पुणे बस रेप केस में आरोपी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित, तलाश में जुटी 13 टीमें

महाराष्ट्र के पुणे में स्वर्गेट बस डिपो में एक महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष के हमलों के बाद राज्य सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वर्गेट बस डिपो के सहायक परिवहन अधीक्षक और बस डिपो प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुणे पुलिस ने आरोपी की पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में की है। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को ₹1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने उसकी फोटो भी जारी कर दी है और विभिन्न इलाकों में तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।

यह घटना मंगलवार सुबह की है जब पीड़िता फलटण में अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया और झूठा दावा किया कि उसके गंतव्य तक जाने वाली बस कहीं और खड़ी है। महिला को गुमराह करते हुए आरोपी ने उसे महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) की शिवसाही बस में ले गया। इसके बाद वह भी उसके पीछे बस में घुस गया और वहां महिला के साथ बलात्कार किया।

कथित अपराध के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और उसी दिन मामला दर्ज कराया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में 13 टीमें लगा दी गई हैं। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए, जिसके बाद सरकार हरकत में आई। परिवहन मंत्री ने विभागीय जांच के आदेश दिए और पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा कर दी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img