Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad Crime: फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Faridabad Crime: फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर 58 में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। अज्जि कॉलोनी निवासी हबीब खान अपने दोस्त हारून के सर्विस स्टेशन पर मिलने गए थे, जहां यह घटना घटी। हबीब खान ने बताया कि वह सर्विस स्टेशन के पास कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान लगभग 23-24 साल का एक युवक वहां आया और उनसे गांजे के बारे में पूछने लगा। जब उन्होंने जानकारी से इनकार किया, तो युवक ने अचानक चाकू निकालकर उनकी छाती पर वार किया। बचाव के दौरान उनकी कलाई पर भी चोट लगी।

हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हबीब खान ने तुरंत अपने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हबीब खान की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शराब के ठेके के पास लगे कैमरे में आरोपी भागते हुए दिखाई दिया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल हबीब खान की स्थिति अब स्थिर है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें