Kasauli Gangrape Case: फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता से मिली हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन

Kasauli Gangrape Case: फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता से मिली हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फरीदाबाद में गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। रेनू भाटिया ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार बेहद गरीब है, इसलिए उनकी आर्थिक मदद के लिए फरीदाबाद के डीसी विक्रम यादव को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परिवार की आजीविका के लिए रेड क्रॉस से सहायता दिलाने की बात कही गई है।

रेनू भाटिया ने कहा कि पीड़िता को इस दर्दनाक घटना के मानसिक प्रभाव से बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची की पढ़ाई दो साल पहले छूट गई थी, जिसे अब आयोग की मदद से फिर से शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा, गर्भपात में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। रेनू भाटिया ने कहा “हम सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िता और उसका परिवार न्याय पाए। बच्ची की पढ़ाई और पुनर्वास के लिए आयोग हर संभव सहायता प्रदान करेगा।”

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img