Delhi Crime: न्यू अशोक नगर में अवैध संबंध के शक में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Delhi Crime:  न्यू अशोक नगर में अवैध संबंध के शक में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime:  पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोकनगर इलाके में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने 33 साल के शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है. मृतक की पहचान बेचू राम उर्फ बच्चन के तौर पर हुई है. वह मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर का रहने वाला था और न्यू अशोक नगर इलाके के गली नंबर 10 के एक मकान में कमरा किराए पर लेकर पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ रहता था. बेचू राम नोएडा की एक कंपनी में काम करता था. बताया जा रहा है कि बीती रात तकरीबन 10 बेचू राम अपने कमरे में था तभी इलाके में ही किराए पर रहने वाला सूरज उसके घर में घुसा और बेचू राम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल हालत में उसे कल्याणपुरी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज की पत्नी अवैध संबंध है. उसे शक है.जिसकी वजह से उसने बेचू राम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल का क्राइम सीन और फोरेंसिक टीम से जांच कराया गया है. हत्या का मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीम का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img