Delhi Crime: शाहदरा के मानसरोवर पार्क में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में वारदात की आशंका

Delhi Crime: शाहदरा के मानसरोवर पार्क में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में वारदात की आशंका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 33 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रिसावल नामक युवक के रूप में हुई है, जो मुर्गा सप्लाई का काम करता था। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या चोरी के शक में की गई है। इस वारदात की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं और फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बीते दिन घर से लापता हो गया था, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शाम को पुलिस थाने से कॉल आया और एक शव की पहचान के लिए बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान रिसावल के रूप में हुई, जिसके बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल की शाम 7:45 बजे थाना मानसरोवर पार्क को सूचना मिली कि एक युवक का शव मंडोली रोड पर स्थित विश्वकर्मा गेट के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक को किसने और क्यों मारा। शुरुआती जांच में चोरी के शक में पिटाई की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img