Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हर दिन बढ़ रही विजिटर्स की संख्या

चौथे दिन शनिवार को करीब 90 हजार विजिटर्स पहुंचे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट
चौथे दिन शनिवार को करीब 90 हजार विजिटर्स पहुंचे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और उनके उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। जैसी उम्मीद थी, पहले संस्करण की सफलता के बाद दूसरा संस्करण भी सफल आयोजन की ओर बढ़ चला है। चार दिन के आयोजन में ही 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स की आमद इसका उदाहरण है। 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक चार दिनों के अंदर बड़ी तादाद में बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) विजिटर्स और बिजनेस टू कंज्यूमर्स (बी2सी) ने एक्सपो का दौरा किया है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कुल 15 हॉल्स में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2550 एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं। पिछले वर्ष आयोजन में यहां 3 लाख विजिटर्स शामिल हुए थे, वहीं इस बार विजिटर्स की संख्या 4 लाख के पार पहुंचने की संभावना है।

हर दिन बढ़ रहे विजिटर्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर से शुरू हुए इस मेगा इवेंट के पहले दिन 14,222 बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) विजिटर्स इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे, जबकि 25,589 बीटूसी विजिटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस तरह पहले दिन ही ट्रेड शो में कुल 40,811 लोगों की भागीदारी रही। इसी तरह, दूसरे दिन 26 सितंबर को 16,385 बी2बी और 46,552 बी2सी विजिटर्स समेत कुल 62,937 विजिटर्स सम्मिलित हुए। इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 20,210 बी2बी और 51,335 बी2सी समेत कुल मिलाकर 71,545 विजिटर्स ने प्रतिभाग किया। चौथे दिन शनिवार को छुट्टी के चलते करीब 90 हजार विजिटर्स ने यहां एंट्री दर्ज कराई। वहीं रविवार को और ज्यादा लोगों के यहां आने की संभावना है, जिससे कुल संख्या 4 लाख के पार पहुंच सकती है।

रविवार को पार होगा 4 लाख का आंकड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश के उत्पादों को एक ग्लोबल लेवल का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां दुनिया भर के बायर्स न सिर्फ उन्हें देख सकें बल्कि उसकी ग्लोबल लेवल पर मार्केटिंग भी कर सकें। पहले संस्करण में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप 70 हजार बी2बी विजिटर्स ने एक्सपो का दौरा किया था, जबकि 2.37 लाख बी2सी विजिटर्स भी वहां पहुंचे थे। इसी क्रम में दूसरे संस्करण में भी बड़ी संख्या में लोग इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, अब तक बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही है। कुल मिलाकर इन चार दिनों में 2.60 लाख से ज्यादा विजिटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह अंतिम दिन तक 4 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है।

सोशल मीडिया पर भी छाया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
यूपी इंटरनेशनल शो की लोकप्रियता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिल रही है। इस मेगा इवेंट को प्रचारित करने के लिए विभिन्न हैशटैग चलाए गए, जिन्होंने बीते 179 दिनों में करोड़ों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। #UPITS2024 की सोशल मीडिया रीच 179 दिन में 32 मिलियन (3.20 करोड़) तक रही। वहीं, #UPInternationalTradeShow की सोशल मीडिया रीच 27 मिलियन (2.7 करोड़), #Upinternationaltradeshow2024 की 4.8 मिलियन (48 लाख), #UPITS की 71.9 हजार और #GlobalBizHubUP की 65.9 हजार सोशल मीडिया रीच रही है।

पूर्व मुख्य सचिव ने भी किया भ्रमण
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में आम से लेकर खास लोगों का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी वेन्यू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के पवेलियन का भी भ्रमण किया। प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें प्राधिकरण की योजनाओं (मेडिकल डिवाइसेज पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क) की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही साथ, प्राधिकरण द्वारा नई प्रस्तावित योजनाओं (सेमी कंडक्टर पार्क, आईटी व सॉफ़्टवेयर पार्क, फिनटेक सिटी, हेरिटेज सिटी, मिक्स्ड लैंड यूज़, एजुकेशन हब आदि) के संबंध में भी जानकारी दी गई। दुर्गा शंकर मिश्र ने यीडा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *