यूपी इंटरनेशनल ट्रेड में दिखेगा यमुना अथॉरिटी का जलवा

अमर सैनी
नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण अपनी विकास योजनाओं को लेकर पूरी तरह तैयार है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस बार प्राधिकरण तीन प्रमुख क्षेत्रों फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क पर विशेष ध्यान दे रहा है। यह ट्रेड शो न केवल यमुना प्राधिकरण के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर है। यह क्षेत्र में नए निवेश और रोजगार के अवसर लाने में मददगार साबित होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. सिंह ने कहा, “यमुना प्राधिकरण को 1644 वर्ग फुट क्षेत्र में 16 स्टॉल आवंटित किए गए हैं, जिनमें एक मुख्य 9×12 का स्टॉल यीडा का है। हमारे तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव भारत सरकार के कैबिनेट में विचाराधीन हैं, जो किसी भी समय स्वीकृत हो सकते हैं।” सेमीकंडक्टर उद्योग को लेकर उन्होंने बताया कि इसके लिए जमीन पहले से ही आरक्षित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार से अनुमोदन मिलेगा, हम तुरंत कार्यवाही शुरू कर देंगे। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की योजना पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि अब तक यमुना में आईटी और आईटीएस सॉल्यूशंस का कोई विशेष सेक्टर नहीं था। हम इंफोसिस, विप्रो और टाटा जैसी बड़ी कंपनियों को यहां लाना चाहते हैं। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और जल्द ही इसकी योजना बोर्ड बैठक के बाद जारी की जाएगी। फिनटेक सिटी के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। “एमसीसी के साथ हैवेल्स की एंकर यूनिट आ रही है। हम जल्द ही स्टेकहोल्डर्स की बैठक करेंगे और उनकी मांगों के अनुसार एक विस्तृत योजना तैयार करेंगे।

यह कंपनियां लेंगी हिस्सा

यूपी ट्रेड शो में यमुना अथॉरिटी के साथ कई बड़ी कंपनियां भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इनमें पूर्वांचल रियल एस्टेट, आर्कटिक वान, पतंजलि, फिल्म सिटी, एयरपोर्ट और वीवो शामिल हैं। साथ ही, सूर्य और सीफी टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियां भी यमुना अथॉरिटी के साथ सहभागिता करेंगी। डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि यह ट्रेड शो हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। हम यहां न केवल अपनी योजनाओं को प्रदर्शित करेंगे, बल्कि नए निवेशकों और भागीदारों से मिलने का भी मौका मिलेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img