Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

YIEDA Pavilion: 44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, यूपी पवेलियन में यीडा स्टॉल बना नवाचार और उद्योग विकास का मुख्य आकर्षण

YIEDA Pavilion: 44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, यूपी पवेलियन में यीडा स्टॉल बना नवाचार और उद्योग विकास का मुख्य आकर्षण

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष उत्तर प्रदेश पवेलियन (हॉल नंबर-02) का यीडा यानी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का स्टॉल सबसे अधिक ध्यान आकर्षित कर रहा है। प्रदेश सरकार के विभिन्न प्राधिकरणों की भागीदारी के बीच यीडा का स्टॉल पहले ही दिन से भारी भीड़ का केंद्र बना हुआ है। उद्योग, नवाचार और भविष्य की विकास परियोजनाओं में रुचि रखने वाले आगंतुक लगातार यहां पहुंच रहे हैं, जिससे स्टॉल पूरे मेले में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग तथा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने यूपी पवेलियन में लगे विभिन्न विभागों और एमएसएमई/ओडीओपी सेक्शन का विस्तार से अवलोकन किया। यीडा स्टॉल पर मंत्री राकेश सचान का स्वागत वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर नंद किशोर सुंदरियाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। अधिकारियों ने मंत्री को प्राधिकरण की प्रमुख औद्योगिक योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक (मार्केटिंग) अभिमन्यु सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। स्टॉल पर आगंतुकों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का विस्तार से प्रदर्शन किया गया है। इनमें सेक्टर-28 एवं 10 के सेमीकंडक्टर पार्क, सेक्टर-11 की फिनटेक सिटी, सेक्टर-21 का इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट, एमएसएमई पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पार्क जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक योजनाएं शामिल हैं।

देश-विदेश से आए आगंतुक इन परियोजनाओं में बढ़ते निवेश अवसरों और क्षेत्र की विकास संभावनाओं को समझने के लिए यीडा स्टॉल पर लगातार पहुंच रहे हैं। भविष्य की दिशा तय करने वाली इन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी और प्रदेश में उभरते औद्योगिक इकोसिस्टम ने यीडा स्टॉल को मेले का सबसे आकर्षक और चर्चित केंद्र बना दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें