YEIDA Republic Day: यीडा कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों का सम्मान और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

YEIDA Republic Day: यीडा कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों का सम्मान और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

नोएडा के यमुना विकास प्राधिकरण (YEIDA) कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई गई। साथ ही, सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता को दर्शाया। बच्चों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत को राजनीतिक आजादी 1947 में मिली, लेकिन नागरिकों और सरकार के अधिकार व कर्तव्य 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही स्थापित हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने गणतंत्र दिवस को संविधान लागू होने का उत्सव और जीवन जीने की विधि बताया। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य, जेवर एयरपोर्ट परियोजना और उत्तर प्रदेश के योगदान की जानकारी दी। महाप्रबंधक वित्त एके सिंह ने देश की आजादी तक के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, एसीईओ राजेश कुमार सिंह और विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माण की घटनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन विशेष कार्याधिकारी मेहराम सिंह ने किया। समारोह में एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, महाप्रबंधक वित्त एके सिंह, एसीईओ राजेश कुमार सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का समापन उल्लास और गर्व की भावना के साथ हुआ।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img