Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

यीडा निकालेगा 10 हजार फ्लैटों और प्लाटों की योजना

अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा। घर का सपना देखने वाले हजारों लोगों के लिए यमुना प्राधिकरण 10 हजार से ज्यादा फ्लैटों और प्लाॅटों की योजना निकालेगा। इसके लिए 22 जून को होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में आवासीय और भूखंड की योजना के प्रस्ताव पर मंथन किया जाएगा। पहले यह बैठक 21 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन चेयरमैन की व्यस्तता के कारण अब एक दिन बाद होगी। इसमें जेपी एसोसिएट्स के निरस्त प्लॉट बहाल कराने के लिए 200 करोड़ रुपये की पहली किश्त जमा करने का भी प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बिल्डरों से जुड़े मसलों के कई प्रस्तावों को शामिल किया गया है। साथ ही, आवासीय योजनाओं समेत कई प्लॉट योजनाओं पर भी बोर्ड मुहर लगा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि जेपी इंफ्राटेक को लेकर सुरक्षा के साथ कुछ मसलों पर सुलह का रास्ता निकालने के लिए बैठक हुई थी, उसका प्रस्ताव भी बोर्ड में रखा जाएगा। प्राधिकरण आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 6000 प्लाॅटों की आवासीय योजना लाने की तैयारी में है। इसमें 30-30 वर्गमीटर के इन प्लॉटों को नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थापित होने वाले आवासीय सेक्टरों में योजना निकाली जाएगी। आम लोगों के लिए भी करीब 2500 प्लॉटों की आवासीय योजना है। इसके अलावा सेक्टर-9 में नोएडा एयरपोर्ट के पास एक प्रदर्शनी व कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *