Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर डग्गेमार बस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 40 से अधिक घायल

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर डग्गेमार बस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 40 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद स्थित थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक डग्गेमार डबल डेकर बस ने सामने चल रहे एक भारी मालवाहक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 40 से 45 यात्रियों के घायल होने की खबर है, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह डबल डेकर बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी और यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। टप्पल क्षेत्र में जैसे ही बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, वैसे ही वह अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सीओ खैर-अलीगढ़ वरुण सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, “थाना टप्पल के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर डग्गेमार बस, जो कानपुर से दिल्ली जा रही थी, उसने आगे चल रहे भारी मालवाहक वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 29 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी जा रही है।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ और कुछ को नोएडा रेफर किया गया है। बस में सवार अधिकतर यात्री दिल्ली काम या अन्य कार्यों के लिए जा रहे थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img