Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Road Safety: दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर 15 दिन से खुला गड्ढा, निजी कंपनी को नोटिस जारी

Yamuna Authority Protest, Kisan Ekta Sangh, Abadi Bachao Abhiyan

Greater Noida Road Safety: दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर 15 दिन से खुला गड्ढा, निजी कंपनी को नोटिस जारी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर किसान आदर्श इंटर कॉलेज के पास एक निजी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा पिछले करीब 15 दिनों से खुला पड़ा है। सड़क किनारे स्थित यह गड्ढा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। यह मार्ग दनकौर और सिकंदराबाद को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन भारी वाहनों, बसों, कारों और दोपहिया वाहनों का आवागमन होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी ने पाइपलाइन डालने के लिए सड़क किनारे गहरी खुदाई की, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद गड्ढे को न तो भरा गया और न ही वहां किसी प्रकार की बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या लाल झंडा लगाया गया। रात के समय अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

संजय, अनुज, राकेश, अनिल, विशाल और गोविंद सहित कई स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और कंपनी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों में इस बात को लेकर भी भय है कि कहीं नोएडा के सेक्टर-150 में हुए इंजीनियर की मौत जैसी घटना यहां न दोहराई जाए।

दनकौर नगर पंचायत की अध्यक्ष राजवती देवी ने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए कंपनी ने नगर पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि यह कार्य बिना स्वीकृति के किया गया है और कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि जल्द गड्ढा भरकर सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें