World Immunization Week: सफदरजंग अस्पताल में टीकाकरण जागरूकता अभियान, आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने पर जोर

World Immunization Week: सफदरजंग अस्पताल में टीकाकरण जागरूकता अभियान, आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने पर जोर

नई दिल्ली में ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ के अवसर पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं Safdarjung Hospital में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य टीकाकरण के महत्व को समझाना और आने वाली पीढ़ियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

इस कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा, प्राचार्य डॉ. गीतिका खन्ना, विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदु बजाज के साथ डॉ. सरिता शामसुंदर और डॉ. सुमित्रा बचानी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। सभी विशेषज्ञों ने टीकाकरण को स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए लोगों से समय पर टीके लगवाने की अपील की।

‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ का आयोजन Federation of Obstetric and Gynaecological Societies of India और एओजीडी के सहयोग से किया गया, जिसकी थीम ‘टीकाकरण द्वारा पीढ़ियों को बचाना’ रखी गई। इस थीम के जरिए यह संदेश दिया गया कि टीकाकरण न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के तहत 27 अप्रैल को मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं 29 अप्रैल को आरएकेसीओएन नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने एचपीवी वैक्सीन से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए पब्लिक फोरम और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दौरान आम लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो टीकाकरण के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि टीकाकरण के जरिए हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जाती है और कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। ऐसे में समाज के हर वर्ग को जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर टीकाकरण करवा सकें।

इस तरह के अभियानों से न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है, जो एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img