World Health Day: कैंसर योद्धाओं का संदेश—डरने नहीं, लड़ने की जरूरत

World Health Day: कैंसर योद्धाओं का संदेश—डरने नहीं, लड़ने की जरूरत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कैंसर कम्युनिटी वॉक और रन का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक कैंसर सर्वाइवर्स और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और मरीजों में हिम्मत व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान कैंसर से जंग जीत चुके लोगों ने अपनी जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और इस गंभीर बीमारी को मात देकर आज सामान्य जीवन जी रहे हैं। कैंसर वॉरियर मनीषा कुमार ने कहा कि कैंसर से लड़ाई में सबसे जरूरी है आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच। उन्होंने कहा कि डरने के बजाय इस बीमारी का डटकर सामना करना चाहिए।

इस मौके पर आयोजित रन इवेंट में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 5 किलोमीटर दौड़ में आलोक गोयनका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरीश सिंघानिया दूसरे और निशांत गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 3 किलोमीटर दौड़ में किरण कुमार पहले, प्रणामिता दूसरे और अनुभा मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सपोर्ट ग्रुप्स, परिवार के सदस्य, केयरगिवर्स, साइक्लिंग ग्रुप्स और फिटनेस से जुड़े संगठन भी मौजूद रहे, जिन्होंने कैंसर मरीजों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि उससे लड़ने की जरूरत है। सही इलाज, मजबूत इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से इस बीमारी को हराया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मरीजों को नई उम्मीद और ऊर्जा देने का काम करते हैं।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img