Workplace Accident: कंपनी में छत से गिरकर 20 वर्षीय मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Workplace Accident: कंपनी में छत से गिरकर 20 वर्षीय मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले 20 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला था और इकोटेक-2 क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, जीशान लखनावली गांव में अपने एक परिचित के घर पर रुका हुआ था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक छत से किन परिस्थितियों में गिरा।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img