Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में साप्ताहिक बाजारों में चोरी करने वाला महिला गिरोह गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में साप्ताहिक बाजारों में चोरी करने वाला महिला गिरोह गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की फेस-2 थाना पुलिस ने महिलाओं के पर्स और आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जो एनसीआर के साप्ताहिक और दैनिक बाजारों, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर महिलाओं को निशाना बनाती थीं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चार सोने की चेन, दो जोड़ी बिछुए, ₹15,000 नकद, चार आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले स्थानों में ग्राहकों का ध्यान भटकाकर पर्स और गहने चोरी कर लेती थीं। चोरी का माल तुरंत साथी को सौंप देती थीं ताकि पकड़े जाने का खतरा कम हो।

इनका नेटवर्क फरीदाबाद तक फैला हुआ है। चोरी किए गए गहने औने-पौने दाम पर बेचने के बाद ये लगातार जगह बदलती थीं। सभी आरोपी महिलाएं फरीदाबाद जिले की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र 19 से 50 वर्ष के बीच है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने इस सफलता की जानकारी दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें