Delhi Crime: लक्ष्मी नगर में अचार की दुकान से महिला ने चोरी की वारदात, CCTV में कैद

Delhi Crime: लक्ष्मी नगर में अचार की दुकान से महिला ने चोरी की वारदात, CCTV में कैद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में अचार की दुकान पर हुई चोरी की घटना का वीडियो सामने आया है। सुभाष चौक स्थित दुकान के मालिक मनोज के मुताबिक, एक महिला अचार खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची और बाहर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार का कहना है कि महिला ने अचार खरीदते वक्त पैसे देने का बहाना किया और जैसे ही वह दुकान के अंदर गया, महिला ने मौका पाकर करीब 200 रुपये का सामान चुपचाप अपने बैग में रख लिया। दुकान में काम करने वाले स्टाफ को महिला की हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद दुकान मालिक ने CCTV फुटेज चेक किया। वीडियो में महिला को चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।

जब दुकानदार ने महिला से चोरी के बारे में सवाल किया तो उसने आरोपों से इनकार करते हुए खुद पर लगाए गए इल्जामों को झूठा बताया और वहां से चली गई। दुकान मालिक मनोज ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है और फुटेज सौंपा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img