उत्तर प्रदेश : हापुड़ में टोल प्लाजा पर महिला ने कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो सोशल पर वायरल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के NH-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें एक महिला टोल कर्मचारी के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। जहां गाजियाबाद की ओर से कार में आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। वहीं,सोशल मीडिया पर एक फोटो वायल हो रहा है, जिसमें टोल कर्मी महिला व अन्य से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, टोल प्रबंधन के अनुसार घटना के दौरान टोल पर फास्टैग की में पैसे खत्म होने के कारण महिला से नकद टोल मांगा गया था, जिससे वह भड़क गई। गुस्साई महिला ने टोल कर्मी से बहस करते हुए उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। घटना के बाद टोल कर्मियों में आक्रोश फैल गया।टोल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी है और आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की है।

क्या बोले अफसर

टोल के सहायक प्रबंधक नितिन राठी ने बताया कि टोल नियमों के अनुसार फास्टैग में बैलेंस न होने पर नकद टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों की अनदेखी कर टोल कर्मी पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। वहीं पिलखुवा सर्किल की सीओ अनिता चौहान का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img