जब चुनावी मंच पर सिंगर मीका सिंह और सांसद राघव चड्ढा ने मिलाए सुर, तो झूम उठी जनता, सुरीला हुआ चुनावी माहौल

जब चुनावी मंच पर सिंगर मीका सिंह और सांसद राघव चड्ढा ने मिलाए सुर, तो झूम उठी जनता, सुरीला हुआ चुनावी माहौल

– जनसभा में सांसद राघव चड्ढा ने समझाया AAP की योजनाओं से हर महीने 25,000 रुपये की बचत का गणित।

प्रीति कम्बोज
दिल्ली, 2 फरवरी :
चांदनी चौक विधानसभा के मजनू का टीला इलाके के लोग शनिवार की शाम शायद ही कभी भूल पाएंगे। शनिवार को वहां आम आदमी पार्टी की एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जहां मंच पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। मशहूर सिंगर मीका सिंह और सांसद राघव चड्ढा ने “टेल मी समथिंग समथिंग” गाने जब सुर मिलाए, तो पूरा माहौल संगीतमय हो गया। सभा में मौजूद लोगों ने मीका सिंह के सुपरहिट गानों पर जमकर तालियां बजाईं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस संगीतमय माहौल में पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी मीका सिंह के साथ गाना गुनगुनाया। जनता के उत्साह, मीका सिंह के गानों और चुनावी चर्चाओं से भरपूर इस जनसभा ने पूरे इलाके में एक अलग ही माहौल बना दिया।

चुनावी मंच पर संगीत के बीच आम आदमी पार्टी की योजनाओं की चर्चा भी जमकर हुई। सांसद राघव चड्ढा ने जनता को समझाया कि अगर वे झाड़ू को वोट देंगे, तो हर महीने 25,000 रुपये तक की बचत कैसे होगी। उन्होंने मंच से दिल्ली के सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली-पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जैसी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि ये सभी सुविधाएं जनता की जेब में सीधी बचत करा रही हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को मजनू का टीला इलाके में चांदनी चौक विधानसभा के प्रत्याशी पुनरदीप सिंह साहनी (सैबी) के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में सांसद राघव चड्ढा के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी मौजूद थे।

भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से की शुरुआत
राघव चड्ढा ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से की। उन्होंने मंच से तीन विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों का धन्यवाद किया और कहा, “जो प्यार और समर्थन दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को दे रही है, वही हमारी असली ताकत है।” उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “अगर आप झाड़ू को वोट देंगे, तो हर महीने आपकी जेब में कम से कम 25 हजार रुपये बचेंगे।”

कैसे होगी हर महीने 25,000 रुपये की बचत?
सांसद राघव चड्ढा ने मंच से इलाके की वोटर रीना पांडेय को बुला कर इस बचत का गणित भी समझाया। मंच से उन्होंने बताया कि कैसे AAP सरकार की योजनाओं ने दिल्ली के लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है और उन्हें अतिरिक्त खर्चों से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि संजीवनी योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये की दवाइयों का खर्च बच सकता है। मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त इलाज और दवाइयां मिलने से 500 रुपये की बचत होती है। महिलाओं को बस यात्रा योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे एक महिला को कम से कम 1,000 रुपये हर महीने बचते हैं।

इसके अलावा, महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 6,300 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं, तो यह बचत 19,900 रुपये तक हो सकती है। साथ ही, बिजली और पानी के बिल पूरी तरह माफ हैं, जिससे हर महीने 3,000 से 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त राहत मिलती है।

राघव चड्ढा ने कहा, “रीना जी, आप खुद सोचिए, अगर आप झाड़ू को वोट देती हैं, तो आपका परिवार हर महीने कम से कम 19,900 रुपये बचा सकता है। और अगर इसे पांच साल यानी 60 महीने में जोड़ा जाए, तो कुल बचत 12 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी। तो सोच लीजिए, क्या आपको यह फायदा चाहिए या नहीं?”

सैबी को जिताने की अपील, ‘दो नंबर का बटन दबाएं’
राघव चड्ढा ने जनता से कहा कि सैबी आपके बेटे और भाई की तरह आपकी सेवा करेंगे और दिल्ली के हर मोहल्ले, हर गली और हर वार्ड में विकास की गारंटी लेंगे। उन्होंने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल जी के साथ इस बात की गारंटी लेता हूं कि चांदनी चौक विधानसभा में सारे अधूरे काम पूरे किए जाएंगे। बस, आपको दो नंबर पर झाड़ू का बटन दबाना है और हमें एक नंबर पर लाकर जीत दिलानी है।”

सीएम भगवंत मान बोले- पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली बिल फ्री
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में 50,000 से अधिक नौकरियां दी हैं और 90 फीसदी घरों का बिजली बिल पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे AAP प्रत्याशी सैबी को जिताएं और दिल्ली में भी फ्री बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं और अच्छी शिक्षा जैसी योजनाओं को जारी रखें। भगवंत मान ने कहा, “जहां भी मैं दिल्ली में जाता हूं, वहां लोग कहते हैं – ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’। क्योंकि जनता जानती है कि सिर्फ AAP ही दिल्ली का असली विकास कर सकती है।”
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं, कांग्रेस के पास झंडा नहीं और केजरीवाल जैसा बंदा नहीं!”

मीका सिंह और राघव चड्ढा ने मंच पर गाया गाना
सभा में गायक मीका सिंह की एंट्री ने माहौल को सुरमय बना दिया। इस चुनावी जनसभा की सबसे खास बात थी जब मीका सिंह ने मंच पर गाना गाया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मीका सिंह के साथ मिलकर गाना गाया, जिससे पूरी सभा में जोश और उत्साह दोगुना हो गया। सभा में मौजूद लोग ने जमकर सीटियां बजाईं और झाड़ू के समर्थन में नारे लगाए। मीका सिंह ने कहा, “दिल्ली को अगर साफ और सुशासन वाली सरकार चाहिए, तो सिर्फ झाड़ू पर वोट देना चाहिए।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img